सुरेश पांडेय, सिंगरौली। जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पक्षकार ने कथित विवाद के दौरान अपने ही अधिवक्ता को थप्पड़ मार दिया। कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य वकीलों ने इस घटना पर तीखी नाराजगी जताई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
READ MORE: लव ट्रायंगल का खौफनाक अंजाम: बेवफा पत्नी को पति ने उतारा मौत के घाट, फिर खुद किया सुसाइड, इधर महिला के आशिक ने भी दे दी जान
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, साथी वकील के साथ मारपीट से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने संबंधित पक्षकार की जमकर पिटाई कर दी। हैरानी की बात यह रही कि कुछ वकीलों ने अपने हाथों में चोट न लगे, इसके लिए परिसर में पड़ी ईंटों का इस्तेमाल कर उसे पीटा। घटना के दौरान कोर्ट परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
READ MORE: ‘सच्चा प्यार करते हो तो कलेक्टर से मिलकर दिखाओ…’ प्रेमिका की जिद ने आशिक को पहुंचाया अस्पताल, जानें क्या है पूरा मामला
फिलहाल इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों की तरफ से FIR दर्ज हो गई है। वहीं, न्यायालय परिसर में हुई इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे जिले में तेजी से फैल गई है।

