पवन राय, मंडला। जिले से दबंगों के आतंक का एक मामला सामने आया है। कैसे कुछ दबंग एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा रही लेकिन किसी ने पीड़ित को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई।
ये भी पढ़ें: दिनदहाड़े लॉ छात्रा का अपहरण: कार सवार बदमाश ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने नाकाबंदी कर शुरू की तलाश
मामला मंडला के बिछिया बस स्टैंड का है। जहां दबंगों ने बीच स्टैंड में एक युवक की लात-घूसों से पिटाई की है। इस बीच युवक खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है लेकिन दबंग उसे संभलने तक का मौका नहीं दे रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की और न ही पुलिस को इसकी सूचना दी।
ये भी पढ़ें: शर्मसार हुई इंसानियत: घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण, मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। इस घटना के बाद बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या इस तरह सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी या फिर ये मामला भी सिर्फ जांच तक सीमित रहेगा।

