संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी के विट्ठन मार्केट स्थित ग्राउंड में इस बार श्रद्धालुओं को सोमनाथ मंदिर की भव्य झांकी के दर्शन होंगे। जय मां वैष्णव दुर्गा उत्सव समिति और श्री राम रसोई समिति के संयुक्त तत्वावधान में व्यापारी संघ द्वारा करीब एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से सोमनाथ मंदिर की प्रतिकृति तैयार कराई जा रही है।
कोलकाता से आए 40 कलाकार मंदिर का निर्माण कर रहे हैं। आयोजकों का दावा है कि झांकी तैयार होने के बाद मंदिर का स्वरूप वास्तविक सोमनाथ मंदिर जैसा नजर आएगा। नौ दिनों तक यहां मां आदिशक्ति की पूजा-अर्चना और हवन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ स्वयंसेवकों के अलग-अलग दल तैनात रहेंगे।
समिति के संरक्षक हरिओम खटीक के मुताबिक, यहां पिछले 24 वर्षो से मां दुर्गा की झांकी सजाई जा रही है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री भी हर साल यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

