इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां रिश्तों का कत्ल कर एक दामाद हैवान बन गया। मामला बृजपुर थाना क्षेत्र के अहिरगवां का है, जहां लालच की आग में अंधे हुए संदीप विश्वास नामक युवक ने अपनी ही सास 50 वर्षीय रीता राय की बेरहमी से हत्या कर दी।
मोटरसाइकिल और स्मार्टफोन की मांग
जानकारी के मुताबिक, आरोपी दामाद मोटरसाइकिल और स्मार्टफोन की मांग को लेकर अपनी गर्भवती पत्नी को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। शुक्रवार रात जब मृतका रसोई में खाना बना रही थी, तभी आरोपी ने लकड़ी के बैट से उनके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि रीता राय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आई गर्भवती पत्नी को भी आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
गांव में मातम और दहशत का माहौल
घटना के बाद से गांव में मातम और दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
किसानों से ‘ट्रैक्टर ठगी’ करने वाला शातिर गिरफ्तार: ज्यादा किराए का लालच देकर हड़प लेता था वाहन,

