श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे और सांसद नमल राजपक्षे को देश के भ्रष्टाचार-रोधी आयोग ने श्रीलंकन ​​एयरलाइंस के लिए एयरबस विमानों की खरीद से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया. इस मामले में सांसद नमल राजपक्षे के खिलाफ मुकदमा चलेगा. पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

श्रीलंका के अटॉर्नी जनरल ने एयरबस विमान सौदे और रिश्वत के मामले में सांसद नमल राजपक्षे समेत चार लोगों के खिलाफ कोलंबो की विशेष अदालत में 24 आरोप दायर किए हैं.

श्रीलंका की एक हाईकोर्ट ने बुधवार को सांसद नमल राजपक्षे को एयरबस विमान खरीद से जुड़े रिश्वतखोरी के मामले में 19 नवंबर को पेश करने का आदेश दिया. यह मामला 2013 के विमान सौदे के दौरान वित्तीय अनियमितताओं, मनी लॉन्ड्रिंग और कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की रिश्वत स्वीकार करने से संबंधित है.

कोलंबो की तीन जजों वाली स्थायी हाईकोर्ट ट्रायल-एट-बार पीठ के सामने बुधवार को नमल राजपक्षे को पेश किया गया. इससे पहले कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें पेश करने का आदेश दिया था.

नमल राजपक्षे को 4 सितंबर को श्रीलंका के रिश्वत और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाले आयोग (CIABOC) ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आरोप है कि इस सौदे के सिलसिले में नमल राजपक्षे ने 10 करोड़ श्रीलंकाई रुपये की रिश्वत ली थी. मामले में मनी लॉन्ड्रिंग यानी अवैध धन को वैध बनाने के आरोप भी शामिल हैं. हालांकि, ये आरोप हैं और अदालत में इनकी सुनवाई होनी बाकी है.

जांच एजेंसियों के अनुसार, एयरबस कंपनी द्वारा कथित तौर पर भुगतान की गई लगभग 14,54,651 यूरो की राशि पहले सिंगापुर के स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में ‘बिज़ सॉल्यूशंस इंक’ के खाते में जमा की गई थी, जो श्रीलंकन एयरलाइंस के तत्कालीन सीईओ की पत्नी के नाम पर पंजीकृत थी. इसके बाद इस राशि का एक हिस्सा अन्य खातों में ट्रांसफर किया गया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m