Sonam Wangchuk Angry On Modi Government: नीट पेपर लीक के खिलाफ 26 दिन तक अनशन करने वाले एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने मोदी सरकार और उनके मंत्रियों पर भरोसा तोड़ने और वादा तोड़ने का आरोप लगाया है। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने केंद्रियों मंत्रियों (जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह) पर वादा तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्गोंने ये आरोप एक इंटरव्यू में लगाया है।

सोनम वांगचुक ने कहा कि वो सरकार, विपक्ष और छात्रों के साथ अपना अनशन खत्म करना चाहते थे। हालांकि अचानक केंद्रियों मंत्रियों के दौरे ने उनका प्लान खराब कर दिया।

वांगचुक ने कहा कि यह साफ तौर पर तय था कि केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ उनकी आधी रात की मुलाकात की कोई भी तस्वीर तब तक जारी नहीं की जाएगी, जब तक कि विपक्ष के नेताओं और छात्र प्रतिनिधियों को भी इस घोषणा में शामिल न कर लिया जाए। मंत्रियों ने अपने फोटोग्राफर बुला लिए थे। उन्होंने मुझसे वादा किया था कि वे इसे रिलीज नहीं करेंगे। लेकिन उन्होंने वादा तोड़ दिया। हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि इस पल को सिर्फ सत्ताधारी पार्टी से जुड़े कार्यक्रम के तौर पर नहीं दिखाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा- ‘मैंने उनसे कहा कि मैं चाहता हूं कि इसमें दूसरी राजनीतिक पार्टियों के सदस्य, उनके नेता और छात्र नेता भी शामिल हों. मैं चाहता था कि यह एक संयुक्त कार्यक्रम हो

रखी थी ये शर्त
सोनम वांगचुक से मिलने के लिए मंत्री रात को पहुंचे थे. उन्होंने ये शर्त रखी थी कि मैं अपना अनशन तो तोड़ दूंगा, लेकिन इसकी खबर मेरी शर्तों पर जारी की जाएगी। जिसमें विपक्ष के नेताओं और अगर संभव हो तो छात्र नेताओं की तस्वीरें भी साथ में हों, ताकि यह एक संयुक्त प्रयास लगे। सोनम के मुताबिक मंत्री इस प्रस्ताव पर सहमत हो गए और बैठक में मौजूद इंटेलिजेंस ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों को इस समझौते का गवाह बनाया गया।

आईबी ऑफिसर थे गवाह
उन्होंने कहा- ‘मैंने IB अधिकारियों से कहा, ‘आप इस समझौते के गवाह हैं। जब तक मैं सभी पक्षों की मौजूदगी में यह खबर सार्वजनिक नहीं कर देता, तब तक कोई भी मीडिया को तस्वीरें जारी नहीं करेगा। वे सहमत हो गए और उन्होंने यह वादा किया। मगर ये वादा कुछ ही मिनटों में टूट गया।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m