Sonam Wangchuk Health Update: सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक इस समय दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली पुलिस ने 18 जुलाई को जंतर-मंतर से जबरदस्ती उठाकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहीं सोनम वांगचुक का अस्पताल से भी अनशन जारी है। उन्होंने दवाई लेने औक ड्रिप चढ़ाने से साफ इनकार कर दिया है। अब सोनम वांगचुक की हेल्थ पर अपडेट आई है। सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर सफदरजंग अस्पताल ने नया हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक फिलहाल सोनम वांगचुक के सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेत (वाइटल पैरामीटर्स) स्थिर हैं, लेकिन उनके ब्लड पैरामीटर्स अभी भी सामान्य से थोड़ा प्रभावित हैं। अस्पताल ने बताया कि लंबे समय से जारी भूख हड़ताल के कारण शरीर पर पड़ रहे शारीरिक और सिस्टमिक प्रभावों को देखते हुए उन्हें स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की बहु-विषयक टीम की कड़ी निगरानी में लगातार इलाज दिया जा रहा है।

हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल ने बताया कि इसमें कहा गया है कि सोनम वांगचुक की हालत स्थिर है। उन्हें VMMC और सफदरजंग अस्पताल में जरूरी मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। बुलेटिन में कहा गया कि फिलहाल वांगचुक के Vital Parameters Stable हैं। हालांकि, उनके Blood Parameters में मामूली बदलाव हैं। बुलेटिन में कहा गया कि लंबे समय तक उपवास की वजह से शरीर पर पड़ने वाले तनाव और असर को देखते हुए उन्हें लगातार उन्हें विशेषज्ञों की एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम की निगरानी में मेडिकल देखभाल की जरूरत है। ताकि ताकि स्वास्थ्य में किसी भी तरह की परेशानी होने पर फौरन उसका इलाज किया जा सके।
एम्स के डॉक्टरों की टीम ने क्या माना
VMMC और सफदरजंग हॉस्पिटल और नई दिल्ली के AIIMS के डॉक्टरों की इलाज करने वाली टीमों का मानना है कि उनकी अभी की हालत स्थिर होने के बावजूद, किसी भी संभावित कॉम्प्लीकेशंस का तुरंत पता लगाने और उन्हें मैनेज करने के लिए लगातार मेडिकल दखल और चौबीसों घंटे क्लिनिकल मॉनिटरिंग जरूरी है. इसलिए सभी जरूरी मेडिकल केयर दी जा रही है। उनके क्लिनिकल स्टेटस, जिसमें उनके ब्लड पैरामीटर्स भी शामिल हैं उन पर लगातार नजर रखी जा रही है।
20 दिन से भूख हड़ताल पर थे
बता दें कि सोनम वांगचुक लगातार 20 दिन से भूख हड़ताल पर थे। उनकी सेहत लगातार गिर रही थी। शनिवार उनकी हड़ताल का 21वां दिन था। सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस जंतर मंतर पर पहुंची और वांगचुक को वहां से उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया। इस कार्रवाई के पीछे पुलिस ने उनकी तबीयत और दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया। इस दौरान जंतर मंतर पर काफी हंगामा भी हुआ। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर को खाली करने का आदेश भी दिया है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

