सोनभद्र। जिले में रफ्तार का कहर देखन को मिला। जहां बारात से लौट रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में पूर्व प्रधानाचार्य समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से मौके पर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर कार पलटी
यह पूरा मामला जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का है। जहां कार में सवार होकर आधा दर्जन से ज्यादा लोग घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर लोढ़ी टाटा मोटर्स एजेंसी के पास पहुंचे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसे कार पलट गई और हादसे में गाड़ी में सवार कई लोग घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: मऊ में भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रेलर में टक्कर, 5 लोगों की मौके पर मौत
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल रेफर किया। जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। कई लोगों को मामूली चोटें भी आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

