हरियाणा के सोनीपत में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। हादसा बड़वासनी गांव के पास हुआ, जहां ब्रेजा कार सवार तीनों लोग गोहाना की ओर जा रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोहाना जाते समय हादसे का शिकार हुई कार
जानकारी के अनुसार, तेजबीर, कृष्ण और स्वीटी ब्रेजा कार में सवार होकर गोहाना की तरफ सीएनजी भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान बड़वासनी गांव से कुछ आगे उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि तीनों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान बड़वासनी गांव निवासी तेजबीर और कृष्ण के रूप में हुई है। वहीं, स्वीटी दिल्ली के नजफगढ़ की रहने वाली थीं। हादसे की खबर से इलाके में शोक का माहौल है।
पुलिस कर रही हादसे की जांच
घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान भी सामने आ गई है। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

