CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. दोनों से तीन अलग-अलग आरोपों में पूछताछ हो सकती है. CJP नेताओं के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन से जुड़े मामले अक्टूबर में क्राइम ब्रांच को सौंप दिए गए. ये मामले 13 अक्टूबर की उस घटना से जुड़े हैं, जब CJP नेता दास, रंका और अजिंक्य शिंदे 11 अन्य लोगों के साथ जंतर-मंतर में घुस गए थे.

दोनों दोपहर 11 बजे राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में पेश हुए. इससे पहले अक्टूबर में भी उन्हें समन भेजा गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए थे. 

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका को आज यानी गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों को गुरुवार दोपहर क्राइम ब्रांच के राजौरी गार्डन स्थित दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया था.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच सरकारी आदेश का पालन न करने, बिना अनुमति जंतर-मंतर पहुंचने और दूसरे की संपत्ति में प्रवेश करने के मामले में जांच कर रही है. CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका जांच में शामिल होने के लिए राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे.  

CJP नेताओं के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन से जुड़े मामले अक्टूबर में क्राइम ब्रांच को सौंप दिए गए. ये मामले 13 अक्टूबर की उस घटना से जुड़े हैं, जब CJP नेता दास, रंका और अजिंक्य शिंदे 11 अन्य लोगों के साथ जंतर-मंतर में घुस गए थे. अब दिल्ली पुलिस इस मामले में उनसे पूछताछ करना चाहती है. जेल से रिहाई के समय दोनों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन न करने और शांति बनाए रखने का लिखित वादा किया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m