भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी को धमकी भरे पत्र मिलने का मामला सामने आया है. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें पिछले कुछ महीनों में कई धमकी भरे पत्र मिले हैं, जिनमें से एक पत्र में उन्हें और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की चेतावनी दी गई है. इसके चलते उन्हें काफी वक्त तक सरकार की ओर से Z कैटेगरी सुरक्षा दी गई थी.

पुलिस को दी गयी इस शिकायत में सौरव गांगुली, उनकी पत्नी डोना गांगुली और उनके साथ काम करने वाले स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है.

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के निजी सचिव तानिया भट्टाचार्य ने ठाकुरपुकुर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. मैनेजर द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, सोमवार को उनके कार्यालय में दो पत्र मिले, जिनमें पूर्व क्रिकेट कप्तान गांगुली और उनकी पत्नी को जान से मारने तथा उनके करीबी लोगों को नुकसान पहुंचाने की सीधी धमकी दी गई थी.

कोलकाता पुलिस ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि वर्तमान में साउथ कोलकाता के ठाकुरपुकुर थाने में सौरव गांगुली की ओर से एक लिखित शिकायत दी गई. सौरव गांगुली की हाई-प्रोफाइल और मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी. चिट्ठियों में लिखी गई धमकियों और अन्य बातों की समीक्षा की जा रही है.

शुरुआत में इन पत्रों को गंभीरता से नहीं लिया गया. जब हाल ही में सौरव गांगुली और डोना गांगुली के नाम से दो और चिट्ठियां मिलीं और उनके साथ या उनके लिए काम करने वाले लोगों की जान और सुरक्षा को लेकर गंभीर धमकियां भी दी गई थीं.

अभी सिर्फ शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि ये पत्र कथित तौर पर उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया के एक व्यक्ति द्वारा कूरियर सेवा के जरिए भेजे गए हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m