पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ी चर्चा सामने आई है. मीडिया के मुताबिक ममता बनर्जी का एक खास संदेश यूसुफ पठान तक पहुंचाने में पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी. वो खास संदेश था कि यूसुफ पठान जो बहरामपुर से TMC के सांसद है, उस सीट से इस्तीफा दे दें. ममता बनर्जी ने इस सीट से खुद सांसद बनना चाहती है. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और बहरामपुर सांसद ने ममता बनर्जी को साफ मना कर दिया. अब पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने सभी बातों का खंडन करते हुए मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है.

पूर्व भारतीय कप्तान ने खुद सामने आकर इस पूरी खबर को झूठ बताया है और मीडिया हाउसेज को एक चिट्ठी लिखी है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें ऐसा कोई संदेश देने के लिए नहीं कहा.

कोलकाता के एक न्यूज पेपर में यह खबर है कि जिसमें यह दावा किया गया कि सौरव गांगुली ने बहरामपुर लोकसभा सीट के सांसद यूसुफ पठान के पास, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का संदेश लेकर गए. यह खबर 4 जून को पहले पन्ने पर प्रकाशित हुई. न्यूज पेपर के अनुसार पठान को यह संदेश गांगुली ने कथित तौर पर दिया गया कि वो अपनी सांसद की कुर्सी छोड़ दें.

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने खुद शनिवार आज, सभी मीडिया हाउसेज को एक आधिकारिक चिट्ठी लिखकर इस पूरे न्यूज पेपर की खबर को सिरे से गलत बताया.

ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली के जरिए यूसुफ पठान को संदेश भेजा कि वे लोकसभा  सदस्यता से इस्तीफा दे दें ताकि वे खुद इस सीट से उपचुनाव के जरिए ...

उन्होंने ने आगे कहा कि ममता बनर्जी ने उन्हें कभी कोई संदेश देने के लिए नहीं कहा. गांगुली ने यहां तक कहा कि उन्होंने यूसुफ पठान से कभी कोई संपर्क नहीं किया और न ही कोई ऐसा संदेश पहुंचाया. जब उन्होंने कोई संदेश दिया ही नहीं तो यूसुफ पठान के मना करने का सवाल ही नहीं उठता.

गांगुली ने यह भी कहा कि वो किसी भी राजनीतिक मामले में कभी शामिल नहीं रहे हैं. उन्होंने लिखा कि बिना सच जाने ऐसी खबर छापना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे उनके बारे में गलत धारणा बनती है. मीडिया से अपील की कि वो अफवाहों और अटकलों पर भरोसा न करें

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m