संजय पाटीदार, भोपाल। Cabinet Meeting Gandhi Sagar: मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर भोपाल से बाहर कैबिनेट बैठक करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, इस बार मंत्रालय के बजाय मंदसौर जिले के गांधी सागर में बैठक होगी जहां कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। 17 नवंबर को यह बैठक होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में गांधी सागर में 2000 मेगावाट के पंप स्टोरेज प्लांट पर चर्चा हो सकती है। इसे दुनिया के सबसे बड़े पंप स्टोरेज प्लांट के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इस दौरान सिंचाई परियोजनाओं और किसानों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। 

मालवा क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगातें मिलेगी। बैठक को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। बता दें कि इससे पहले जबलपुर, दमोह, इंदौर, महेश्वर, पचमढ़ी, नागलवाड़ी, खजुराहो और जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक कर चुकी है। सरकार ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर बैठक कर क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता दे रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m