राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में आईपीएस अनुराग सुजानिया के इस्तीफे की खबर है। सागर में जहरीली शराब कांड के बाद एसपी को हटाया गया था। इसके चार दिन बाद ही उनकी नौकरी छोड़ने की चर्चा शुरू हो गई।
बता दें कि अनुराग सुजानिया 2014 बैच के IPS अफसर हैं। इस्तीफे में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देने की चर्चा है। वह 6 महीने पहले ही सागर के पुलिस अधीक्षक बनाए गए थे हैं। सरकार ने हाल ही में सागर SP पद से हटाकर PHQ में पदस्थ किया था। अनुराग सुजानिया अब AIG PHQ के पद पर हैं।
नोट: लल्लूराम डॉट कॉम इस्तीफा की पुष्टि नहीं करता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

