चंकी बाजपेयी, इंदौर। शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का भयानक कहर देखने को मिला है, जहां एक अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों दोस्तों की इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ने सड़क किनारे खड़े तीन ठेलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
इलाज के दौरान दोनों दोस्तों ने तोड़ा दम
मृतकों की पहचान रवि सोनेरे और नंदकिशोर सोलंकी के रूप में हुई है, जो आपस में गहरे दोस्त थे। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू कार सड़क किनारे लगे तीन व्यापारिक ठेलों में जा घुसी, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।राहगीरों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की सांसें थम गईं।
‘पाकिस्तान के बाद MP के हिंदू ज्यादा खतरे में’: सागर शराबकांड पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले-
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, आरोपी चालक की तलाश तेज
घटना की सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि कार मालिक और चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
सागर जहरीली शराब कांड: एयरलिफ्ट कर भोपाल लाए गए राम प्रसाद लोधी की मौत;
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



