इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश केपन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत कटनी मार्ग पर आज एक बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। श्री विद्यासागर गौ रक्षा एवं संवर्धन समिति गौशाला के पास कटनी की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्राला (नंबर NL 01 AG 8485) ने चरने जा रही गायों के झुंड को रौंद दिया।
READ MORE: ग्वालियर में सड़क पर उतरी कांग्रेस: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर उग्र प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग
इस भीषण हादसे में 5 गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद चरवाहों और स्थानीय ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।
READ MORE: ‘राजधानी में जब पूर्व IAS सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या…?’ राकेश अग्रवाल की हत्या पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले- बेपटरी हुई कानून-व्यवस्था
हादसे की सूचना मिलते ही पवई थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्राला समेत चालक को हिरासत में ले लिया। गौशाला के अध्यक्ष रानू जैन ने थाने पहुंचकर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मृत गायों का पोस्टमार्टम करवाकर उनका अंतिम संस्कार कराया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


