सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सितुल गांव में सोमवार की रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अडानी बंधौरा से परसौना की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। हादसे के समय घर में सो रहे राजेंद्र कुमार शाह ट्रेलर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

READ MORE: चूहों और गंदगी पर सख्त एक्शन, भोपाल के मैरियट होटल का FSSAI लाइसेंस रद्द

जानकारी के मुताबिकट्रेलर अत्यधिक तेज रफ्तार में था, जो अचानक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। राजेंद्र कुमार शाह उस समय घर में आराम कर रहे थे। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार भारी वाहनों पर सख्त नियंत्रण लगाने और क्षेत्र में चेकिंग बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस रूट पर लगातार भारी वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे लोगों की जान को खतरा बना रहता है।

READ MORE: ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ी कार्रवाईः डिप्टी जेलर जया यादव पर गिरी गाज, जांच को लेकर सस्पेंस गहराया

माड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m