संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल के डीबी सिटी स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट भोपाल के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। होटल में चूहों की मौजूदगी की शिकायत मिलने के बाद राज्य और केंद्र सरकार के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया और कार्यवाही की। जांच में कई गंभीर अनियमितताएं मिलने पर होटल का फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

READ MORE: महिला संबंधी विवाद में ग्रामीणों का खूनी संघर्ष: हमले के दौरान होद में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, 21 हिरासत में

निरीक्षण के दौरान होटल के किचन और स्टोर एरिया में चूहों की मौजूदगी पाई गई। इसके अलावा रसोई में साफ-सफाई की स्थिति भी ठीक  नहीं मिली। जांच दल ने पाया कि शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री को बिना अलग किए एक साथ रखा गया था। साथ ही चीनी के पाउच समेत कुछ खाद्य सामग्री के उपयोग में भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। अधिकारियों ने भंडारण व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली में भी गंभीर खामियां दर्ज की।

READ MORE: ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ी कार्रवाईः डिप्टी जेलर जया यादव पर गिरी गाज, जांच को लेकर सस्पेंस गहराया

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्रीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अधिकारियों द्वारा की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर होटल की खाद्य व्यवसाय गतिविधियों और केंद्रीय लाइसेंस को निलंबित किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m