शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में अध्यापकों और शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर राजधानी भोपाल में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। हालांकि, इस आंदोलन के बीच शिक्षक संगठनों में गुटबाजी और दो फाड़ की स्थिति भी खुलकर सामने आ गई है। एक ही मुद्दे पर अलग-अलग संगठनों द्वारा शहर के दो प्रमुख स्थलों—अंबेडकर पार्क और नीलम पार्क—में समानांतर प्रदर्शन किया जा रहा है।

चरणबद्ध तरीके से भूख हड़ताल पर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘अध्यापक शिक्षक संघ’ के बैनर तले शिक्षक अंबेडकर पार्क में एकजुट हुए हैं, जहां उनका अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है। वहीं दूसरी ओर, ‘अध्यापक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा’ के बैनर तले नीलम पार्क में पिछले 7 दिनों से लगातार प्रदर्शन चल रहा है। नीलम पार्क में डटे शिक्षक मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

मध्यप्रदेश

जीतू पटवारी की फिर बढ़ी मुश्किलें! यादव समाज ने लगाया भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप, ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

शिक्षकों की प्रमुख मांगें एक ही

हालांकि दोनों प्रदर्शन अलग-अलग बैनर तले हो रहे हैं, लेकिन शिक्षकों की प्रमुख मांगें एक ही हैं। टीईटी (TET) परीक्षा पर रोक लगाई जाए। ई-अटेंडेंस व्यवस्था को समाप्त/वापस लिया जाए। प्रथम नियुक्ति की मूल तारीख से ही सेवा अवधि की गणना की जाए। अलग-अलग मंचों से आवाज उठाए जाने के कारण आंदोलन की रणनीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन दोनों ही स्थलों पर डटे शिक्षकों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m