Sports News Update : छत्तीसगढ़ के नंबर वन न्यूज़ पोर्टल Lalluram.com पर पढ़िए खेल जगत की हर बड़ी और अहम खबर. देश और प्रदेश में बीते दिन मैदान पर क्या रहा खास, किन टीमों ने दर्ज की जीत और किन खिलाड़ियों ने बटोरी सुर्खियां, साथ ही आज होने वाले मुकाबलों और खेल गतिविधियों पर एक नजर. पेश है स्पोर्ट्स की दिनभर की प्रमुख अपडेट.

गुजरात टाइटंस ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 25वें मुकाबले में शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच मुकाबला खेला गया. गुजरात टाइटंस ने शानदार लय बरकरार रखते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की और कोलकाता को 5 विकेट से हरा दिया. 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया, जिसमें कप्तान शुभमन गिल की 86 रन की शानदार पारी ने अहम भूमिका निभाई. पढ़ें पूरी खबर :
T-20 WC के कनाडा-न्यूजीलैंड मैच में फिक्सिंग का शक
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) क्रिकेट कनाडा के खिलाफ अपनी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के कथित उल्लंघन (फिक्सिंग) की जांच कर रही है, जिसमें टी-20 विश्वकप में 17 फरवरी को चेन्नई में खेला गया मैच भी शामिल है. हाल ही में प्रसारित एक डॉक्यूमेंट्री में भ्रष्टाचार के आरोपों को उजागर किए जाने के बाद आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) इसकी गहन जांच कर रही है. कनाडा ने 173 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड ने 15.1 ओवर में ही मैच जीत लिया. रिपोर्टों के अनुसार, एसीयू क्रिकेट कनाडा से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है. इसमें दो सक्रिय जांच शामिल हैं, जिनमें क्रिकेट कनाडा पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के आरोप शामिल हैं. 43 मिनट की डॉक्युमेंट्री में आरोप लगे हैं.
ऑस्ट्रेलिया वनडे श्रृंखला खेलने के लिए करेगी पाकिस्तान का दौरा
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम लाहौर और रावलपिंडी में तीन मैच की वनडे श्रृंखला खेलने के लिए मई के अंत में पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह श्रृंखला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और पीसीबी के बीच हुए एक समझौते का हिस्सा है जिसके अंतर्गत ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम ने टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान का दौरा किया था और लाहौर में तीन मैच खेले थे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ इस दौरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है लेकिन मैच संभावित रूप से 30 मई से पांच जून के बीच होंगे.
एस्टन यूरोपा लीग के सेमीफाइनल में
ओली वाटकिंस ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिससे एस्टन विला ने बोलोग्ना को 4-0 से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला नॉटिंघम फॉरेस्ट से होगा. एस्टन विला ने इस तरह से 7-1 के कुल स्कोर से जीत हासिल करते हुए तीन सत्र में दूसरी बार यूरोपीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई. वाटकिंस ने पिछले सप्ताह इटली में एस्टन विला की क्वार्टरफाइनल के पहले चरण में 3-1 की जीत में दो गोल किए थे. उन्होंने दूसरे चरण में 16वें मिनट में गोल किया जो इस क्लब की तरफ से उनका 100वां गोल था. एस्टन विला की तरफ से एमिलियानो बुएंडिया, मॉर्गन रोजर्स और एजरी कॉसा ने बी गोल किए.
पोर्टो को हराकर फॉरेस्ट सेमीफाइनल में
एक अन्य मैच में फॉरेस्ट ने पोर्टो को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. पिछले हफ्ते पुर्तगाल में हुए मैच में दोनों टीम 1-1 से बराबरी पर रही थी. इस तरह से फॉरेस्ट ने कुल मिलाकर 2-1 से जीत दर्ज की. फ्रीबर्ग ने सेल्टा विगो को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. जर्मनी की टीम ने पिछले सप्ताह क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में 3-0 की जीत के बाद 6-1 के कुल स्कोर के साथ पहली बार किसी यूरोपीय प्रतियोगिता के अंतिम चार में जगह बनाई. फ्रीबर्ग का अगला मुकाबला ब्रागा से होगा, जिसने पहले चरण में 1-1 से बराबरी के बाद कुल 4-2 के अंतर से जीत हासिल की.
IPL में आज दो मुकाबले
रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू ने बीते पांचों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. मौजूदा विजेता टीम शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दबदबा बनाए रखने उतरेगी. वहीं, दिल्ली भी शीर्षक्रम बल्लेबाजी की कमियां सुधारना चाहेगी. केएल राहुल, निसांका, नीतीश राणा संग दिल्ली की पहली दो जीत में योगदान देने वाले समीर रिजवी को फिर से बड़ी पारी खेलनी होगी. विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार, समेत बंगलूरू के सभी बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं. ऐसे में दिल्ली की गेंदबाजी को भी कसावट की जरूरत है.
तालिका में स्थिति सुधारने उतरेंगी चेन्नई-हैदराबाद हैदराबाद. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बीते दो मैचों में लगातार दो जीत से उत्साहित है. ओपनर संजू सैमसन की फॉर्म वापसी ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद का भी बीते मैच में जीत दर्ज करने से जोश बढ़ा है. दोनों टीमें शनिवार को जब आमने-सामने होंगी, तो तालिका में स्थिति सुधारना उनका लक्ष्य रहेगा.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

