MLA Jaideep Bihani dispute: राजस्थान के श्रीगंगानगर में सियासत और ब्यूरोक्रेसी के बीच छिड़ी जंग अब बेहद शर्मनाक मोड़ पर आ गई है। RUIDP के एईएन (AEN) जगनलाल बैरवा, एलएंडटी मैनेजर शहनवाज हसन और इंजीनियर सोहम परमार को जमानत मिलने के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, उसने पूरे महकमे में हड़कंप मचा दिया है। जिला परिषद में जब एईएन बैरवा मीडिया के सामने आए, तो उनकी फटी हुई बनियान और सूजी हुई आंख चीख-चीख कर आपबीती सुना रही थी। उधर, पिता की ये हालत देख उनकी मासूम बेटी गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगी।

नई शर्ट पहनाकर पुलिस को सौंपा, ताकि चोट न दिखे
जमानत के बाद बाहर आए एईएन जगनलाल बैरवा ने विधायक जयदीप बिहाणी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें साजिशन बुलाया गया था। बैरवा ने कहा, जैसे ही मैं विधायक सेवा केंद्र पहुंचा, विधायक ने थप्पड़ जड़ दिए। उनके समर्थकों ने मुझे जमीन पर पटककर लातों और पाइप से बेरहमी से पीटा। मेरी आंख पर इतनी चोट है कि अब धुंधला दिख रहा है और पैर का अंगूठा टूट गया है। सबसे हैरान करने वाला दावा यह था कि पुलिस को सौंपने से पहले विधायक के लोगों ने उन्हें जबरदस्ती नई शर्ट पहनाई, ताकि मारपीट के निशान छिप सकें।
मोबाइल छीने, ताकि न बन सके वीडियो
राजस्थान कौंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के प्रदेशाध्यक्ष बलराम जाखड़ ने इस घटना को लोकतंत्र की हत्या बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मीटिंग के बहाने बुलाकर अधिकारियों के मोबाइल फोन पहले ही छीन लिए गए थे, ताकि कोई भी इस गुंडागर्दी का वीडियो न बना सके। इंजीनियरों ने दो टूक चेतावनी दी है कि अगर विधायक और उनके समर्थकों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे राजस्थान में सरकारी काम ठप कर दिया जाएगा।
क्या था पूरा विवाद?
मामला गुरुवार सुबह का है जब विधायक जयदीप बिहाणी ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों पर उनके साथ मारपीट करने और चश्मा तोड़ने का आरोप लगाया था। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने आनन-फानन में तीनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अब अधिकारियों के शरीर पर मौजूद चोट के निशान और फटी बनियान ने कहानी में नया मोड़ ला दिया है।
इंजीनियरों ने दी आंदोलन की चेतावनी
इस घटना के बाद श्रीगंगानगर के सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा है तो वहीं कर्मचारियों में भारी उबाल है। अधिकारियों का कहना है कि वे केवल अपनी ड्यूटी कर रहे थे और उन्हें राजनीतिक रंजिश का शिकार बनाया गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में विधायक के खिलाफ क्या कदम उठाता है।
पढ़ें ये खबरें
- दिहाड़ी छोड़ उठाई कांवड़, मन्नत अपनी नहीं… नायब सैनी को प्रधानमंत्री बनाने की
- CM मोहन यादव की बैठक में बड़ा फैसला: भोपाल के भवनों पर एक्शन फिलहाल टला, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर बनेगी हाई लेवल कमेटी
- जालंधर में दो युवकों की संदिग्ध मौत, चिट्टे की ओवरडोज की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- 1133 दिन, 127 सुनवाई… महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह बरी, कहा- ‘होइहि सोइ जो राम रचि राखा’
- केबल चोरों को ग्रामीणों ने दी सजा: रस्सी से बांधकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले, देखें वीडियो

