दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके ज्योति नगर में एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. लड़की से मिलने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया. जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के कर्दमपुरी इलाके में कल शाम युवकों के गुटों में खूनी झड़प हो गई.

ज्योति नगर थाना क्षेत्र के करदमपुरी इलाके में युवती से मिलने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दो युवकों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायलों को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

डीसीपी राहुल अहलावत के अनुसार, 16 जून की शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को करदमपुरी की गली नंबर-4 में चाकूबाजी की सूचना मिली. पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया है.

जीटीबी अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान 18 वर्षीय हुसैन और 19 वर्षीय रहमान के रूप में हुई. पूछताछ के दौरान हुसैन ने पुलिस को बताया कि रहमान का करदमपुरी निवासी साजिद से एक युवती से मिलने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को सुलझाने के लिए वह, रहमान और आमिर करदमपुरी पहुंचे थे. क्योंकि साजिद को रहमान का इलाके में आकर उसकी परिचित लड़की से मिलना पसंद नहीं था.

पुलिस के मुताबिक बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई और आरोप है कि रहमान ने साजिद को थप्पड़ मार दिया. इस पर साजिद और साथियों ने चाकू निकालकर हुसैन और रहमान पर हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कुछ ही घंटों में फरदीन (19) और काशिफ (19) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी साजिद की तलाश जारी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m