लवकुश बैरागी, आगर मालवा। विधायक मधु गहलोत के नेतृत्व में गुरुवार को निकाली गई 51000 कलश यात्रा के दौरान पुरानी कृषि उपज मंडी में भगदड़ मच गई। कलश लेने की होड़ में हजारों की संख्या में शामिल महिलाओं में अफरा-तफरी फैल गई, जिससे कई महिलाएं भीड़ में दबकर घायल हो गईं।

READ MORE: सतवास में 3 साल के मासूम अयनांश की तलाश खत्म: हादसे के करीब 3 किलोमीटर दूर मिला शव, SDRF की सर्चिंग के दौरान हुई बरामदगी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार को पुरानी कृषि उपज मंडी में कलश यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों महिलाएं पहुंची थीं। इसी दौरान कलश लेने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई महिलाएं भीड़ में दब गईं और घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। जिन्हें मामूली चोटें आई है।

READ MORE: सरकारी रास्ता खुलवाने टावर पर चढ़े 2 युवकः ग्रामीणों ने लगाया जाम, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला जाम

इस घटना के बाद आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हो रही थीं तो सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए। आपको बता दे की इस कलश यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी वर्चुअल भी जुड़े थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m