परवेज खान, शिवपुरी। अपनी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को कभी पानी की टंकी तो कभी मोबाइल टावर पर चढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। सवाल यह है कि जिला प्रशासन ऐसे हालात बनने ही क्यों दे रहा है? दरअसल पिछोर के भौंती थाना क्षेत्र के उमरीकला गांव के बनियापुरा मजरे में सरकारी रास्ते पर कब्जे का आरोप लगाते हुए दो ग्रामीण मोबाइल टावर पर चढ़ गए। दोनों ग्रामीण सरकारी रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर टावर पर बैठे रहे। वहीं, उनके समर्थन में मजरे के अन्य ग्रामीणों ने खोड़-भौंती मार्ग पर जाम लगा दिया।

तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा

सूचना मिलते ही भौंती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए। बाद में पिछोर तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से चर्चा की। अधिकारियों के जल्द समस्या का निराकरण कराने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इसके बाद दोनों युवकों को भी सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया।

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जेल में बंद कैदियों के बैंक खाते होंगे चालू, विचाराधीन और सजायाफ्ता कैदियों

ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना

टावर पर चढ़े ग्रामीण रामदास लोधी के अनुसार, बनियापुरा मजरे में करीब 25 परिवार निवास करते हैं। मजरे से बाहर आने-जाने के लिए दो सरकारी रास्ते हैं, लेकिन आरोप है कि गांव के बाहर कुछ दबंग खेत मालिकों ने दोनों रास्तों पर कब्जा कर लिया है। रास्ते बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन मौके पर जांच कर सरकारी रास्तों को कब्जामुक्त कराए, ताकि मजरे के लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके।

लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौतः परिजनों ने किया हंगामा, स्टाफ पर नशे में होने का आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m