PUNJAB DESK, चंडीगढ़। शहर के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। चंडीगढ़ नगर निगम ने सेक्टर 24 और 29 में दो नए कम्युनिटी सेंटर बनाने की तैयारी तेज कर दी है। इन दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए निगम को टेंडर प्राप्त हो चुके हैं और अब मामला तकनीकी मूल्यांकन के चरण में है। उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सेक्टर 24 में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण एक खाली जमीन पर किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट का अनुमानित बजट लगभग 10 करोड़ है। इसमें खास तौर पर बेसमेंट पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। साथ ही ग्राउंड और पहली मंजिल का निर्माण होगा। अब तक तीन कंपनियों ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी बोलियां जमा की हैं।
सेक्टर 29: पुरानी इमारत की जगह लेगा नया भवन
सेक्टर 29 में स्थित करीब 20 साल पुरानी जर्जर इमारत को गिराकर उसकी जगह नया कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए लगभग ₹8 करोड़ का बजट तय किया गया है। यह इमारत ग्राउंड प्लस टू (तीन मंजिला) होगी और इसमें ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इस प्रोजेक्ट के लिए निगम को दो कंपनियों से बोलियां मिली हैं।
सिर्फ शादी-ब्याह नहीं, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ये नए केंद्र केवल सामाजिक समारोहों या शादियों तक सीमित नहीं रहेंगे। इनमें आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।
निगम की आय का बड़ा जरिया
चंडीगढ़ में वर्तमान में 56 कम्युनिटी सेंटर चल रहे हैं, जो नगर निगम के लिए राजस्व का एक मुख्य स्रोत हैं। निगम को इन केंद्रों की बुकिंग से सालाना लगभग 25 से 30 लाख रुपये की आय होती है। नए केंद्रों के बनने से स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलने के साथ-साथ निगम की कमाई में भी इजाफा होगा।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

