अमेरिका के हिल्टन होटल में शनिवार रात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में हुई गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सनसनी मचा दी है। इस वीडियो में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट हमले से कुछ घंटे पहले ‘गोलीबारी’ यानी Shots Fired होने की बात कह रही हैं। उनका यह बयान शुरुआत में राजनीतिक तंज के रूप में देखा गया, लेकिन बाद में असली फायरिंग की घटना के चलते यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में हुई गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट हमले से कुछ घंटे पहले ‘शॉट्स फायर’ की बात कर रही हैं।

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में आयोजित प्रतिष्ठित White House Correspondents’ Dinner के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी. हिल्टन होटल में इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. सुरक्षा कर्मियों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

ईस पूरे घटनाक्रम में एक दिलचस्प पहलू सामने आया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट (Karoline Leavitt) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जो कार्यक्रम शुरू होने से कुछ देर पहले का है. जिसमें लेविट कहती हैं कि आज रात को ‘गोलीबारी’ होगी. कैरोलिन लेविट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण को मजेदार और मनोरंजक बताते हुए कहा था कि आज कुछ शॉट्स फायर होंगे.

घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को आधार बनाकर सवाल उठा रहे हैं कि क्या व्हाइट हाउस को इस हमले की जानकारी पहले से थी? लेकिन, जब इस बयान की गहराई से जांच की गई, तो मामला कुछ और ही निकला। दरअसल, लेविट यहां ‘Shots Fired’ मुहावरे का इस्तेमाल ट्रंप के तीखे जुबानी हमलों और कटाक्ष के संदर्भ में कर रही थीं। लेकिन कुछ ही घंटों बाद सच में गोलियां चल जाने के कारण उनके इस शब्द पर सवाल उठने लगे।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि हमलावर को पकड़ लिया गया है और सभी सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा वाशिंगटन डीसी में एक शानदार शाम रही. सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बेहतरीन काम किया.

कैरोलिन लेविट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव को हमले से पहले गोलीबारी के बारे में कैसे पता था.लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m