कुमार इंदर, जबलपुर। विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिसके चलते जबलपुर सहित पूरे प्रदेश में बैंकों का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हुआ है। इस हड़ताल के कारण आज शुक्रवार से लेकर रविवार तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। हड़ताल की अवधि: 3 दिन (आज, कल और रविवार)। प्रभावित सेवाएं: नकदी लेन-देन, चेक क्लीयरेंस और लोन समेत तमाम बैंकिंग कार्य

प्रमुख मांगें

बैंक कर्मचारी संगठन लंबे समय से कई मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं। सप्ताह में 5 दिन वर्किंग डे लागू करना (सभी शनिवार और रविवार को मिलाकर 5 दिवसीय बैंकिंग). पेंशन का अद्यतन (अपडेशन) और उसमें आवश्यक सुधार. महंगाई भत्ते (DA) की एक समान गणना. पुरानी पेंशन योजना (OPS) का विकल्प दिए जाने की मांग.

जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए

हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारी शिवांगी राय खरे ने बताया कि लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। वहीं, बैंक कर्मचारी संजय खरे ने कहा कि सरकार और प्रबंधन को कर्मचारियों की इन जायज मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने के कारण एटीएम और ऑनलाइन सेवाओं पर निर्भरता बढ़ गई है, जिससे आम जनता को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मनुआभान टेकरी पर घूमने गए पत्रकार और युवती से चाकू की नोक पर लूटः iPhone-15 और जेवर ले उड़े बदमाश

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m