Ashok Gehlot Vs Kirodi Lal Meena: राजस्थान की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। इस बार डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने मोर्चा खोला है। जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सीधा और तीखा निशाना साधा है।

गहलोत के बयानों पर पलटवार करते हुए मीणा ने दो टूक कह दिया कि जो लोग अब तथ्यों की मांग कर रहे हैं, उन्हें आईना देखने की जरूरत है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि गहलोत साहब गांधी दर्शन की बात तो करते हैं, लेकिन उन्हें गांधारी वाला त्याग छोड़कर हकीकत का सामना करना चाहिए।
जेल की हवा खा रहे हैं आपके करीबी: मीणा
डॉ. मीणा यहीं नहीं रुके। उन्होंने जल जीवन मिशन का मुद्दा छेड़ते हुए कहा कि जिन महेश जोशी को गहलोत अपना बेहद करीबी बताते थे, आज वे कहां हैं? वे जेल में हैं। मीणा का सीधा आरोप है कि जब गहलोत सरकार सत्ता में थी, तब जमकर भ्रष्टाचार हुआ। उन्होंने इसे कुशासन की पराकाष्ठा बताया।
रीट और एसआई भर्ती का महाकुंभ
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का जिक्र करते हुए मीणा ने कहा कि जिसे तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने रीट का महाकुंभ कहा था, वो असल में युवाओं के सपनों का महाभ्रष्टाचार कुंभ निकला। मेरे द्वारा दिए गए तथ्यों के आधार पर ही तो गहलोत सरकार को रीट लेवल-2 रद्द करने पर मजबूर होना पड़ा था। उन्होंने एसआई भर्ती परीक्षा में हुई धांधली और आरएएस परीक्षा में हुए खेल का भी कच्चा-चिट्ठा खोलकर रख दिया।
बाद में मीणा ने कहा कि उपदेश देना आसान है, लेकिन उस पर अमल करना मुश्किल। गहलोत पांच साल तक सत्ता से चिपके रहे और अब वे ईमानदारी के दावे कर रहे हैं। अब देखना ये है कि इस हमले पर पूर्व सीएम गहलोत क्या जवाब देते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- खबर का असर: निसदा की 7 खदानों पर बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने 30.30 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना, लाइसेंस रद्द कर खदान किया सील
- राहुल गांधी जी…इनकी कौन सुनेगा? बाढ़ पीड़ित अपनी समस्या बताने का करते रहे इंतजार, नहीं रुका नेता विपक्ष का काफिला
- रीवा मेडिकल कॉलेज मामला: विधायक अभय मिश्रा के आरोपों का उमंग सिंघार ने किया समर्थन, कहा– ‘सरकार तत्काल कराए जांच’
- महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी: 1726 अपात्र हितग्राहियों को 1.93 करोड़ का किया गया भुगतान, जानिए अब क्या है विभाग का प्लान…
- NIA ने लाल किला ब्लास्ट में किया बड़ा खुलासा, चार्जशीट में उमर उन नवी मास्टर माइंड, 13 के खिलाफ चार्जशीट


