मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में दिगौड़ा कस्बे के मेन मार्केट में पटाखा व्यापारी के घर पर जोरदार धमाका हुआ, जानकारी के अनुसार, यहां अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। पटाखा व्यापारी प्रभू दयाल कायस्थ के मकान में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद तीसरी मंजिल में भीषण आग लग गई हादसे में व्यापारी का छोटा बेटा बंटी उर्फ जितेंद्र और एक मजदूर रोशन गंभीर रूप से झुलस गए।
READ MORE: VIP बनने के शौक में फंसे 5 हाईप्रोफाइल गांजा तस्कर: लग्जरी गाड़ी, रसूख वाली नेम प्लेट, कट्टा व जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार
गंभीर रूप से घायल बंटी को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई मौके पर पहुंचे, पुलिस और प्रशासन सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं।
READ MORE: आइस्क्रीम खाना पड़ा महंगा! मंदसौर में मटका कुल्फी खाने के बाद 10 से ज्यादा बच्चे बीमार, एक की हालत नाजुक
घटना के बाद दिगौड़ा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन पहले ही पुलिस ने इसी मकान पर छापा मारकर कार्रवाई की थी और केवल 3 हजार रुपए के पटाखे बरामद होना बताया था। जबकि ग्रामीणों का दावा है कि मकान में बड़े पैमाने पर पटाखे बनाने का काम किया जाता था और वहां भारी मात्रा में बारूद रखा हुआ था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

