परवेज खान, शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक की पानी की बोतल से पानी पीने पर 8 वर्षीय छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मारपीट और जातिसूचक शब्द प्रयोग करने पर  का केस दर्ज किया है।

मामला लुकवासा चौकी क्षेत्र के उकावल गांव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का है। पीड़ित के पिता राजू जाटव ने पुलिस को बताया कि उनका 8 वर्षीय बेटा  कक्षा चौथी में पढ़ता है। स्कूल में प्यास लगने पर शिक्षक लोकेश शर्मा की पानी की बोतल से पानी पी लिया था।

पिता राजू जाटव का आरोप है कि इस बात से नाराज होकर शिक्षक लोकेश शर्मा ने छात्र के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। घटना के समय स्कूल के दो  छात्र  भी मौके पर मौजूद थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला  दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m