कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर के थाना झांसी रोड क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ITM यूनिवर्सिटी के BBA छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान अमित राजपूत निवासी ग्राम महाराजपुर, जिला मुरैना के रूप में हुई है। अमित ग्वालियर स्थित ITM यूनिवर्सिटी से BBA की पढ़ाई कर रहा था।
ये भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: दबाव बनाया तो जाति का बहाना बनाकर मुकरा प्रेमी; SC/ST एक्ट में केस दर्ज
घटना की जानकारी परिजनों को अमित के दोस्तों ने दी। दोस्तों के अनुसार यूनिवर्सिटी कैंपस से बाहर निकलते ही एक तेज रफ्तार कंटेनर ने अमित को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत ITM परिसर में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मृतक छात्र के परिजनों का आरोप है कि जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक अमित की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने हादसे की परिस्थितियों पर संदेह जताया है।
ये भी पढ़ें: NRI दूल्हा और विदेशी गिफ्ट का झांसा देकर 11 करोड़ की ठगी! मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश
सूचना मिलते ही थाना झांसी रोड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हादसे की असल वजह जानने के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


