दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। नर्मदापुरम के जिस संस्थान की चारदीवारी में बैठकर छात्र उद्योगों में सुरक्षित काम करने और ‘सेफ्टी फर्स्ट’ के गुर सीखते हैं, उसी शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) नर्मदापुरम में सुरक्षा के सारे दावों की हवा निकल गई। संस्थान में पढ़ाई करने आ रहे एक छात्र से दूसरी मंजिल की संकरी मुंडेर पर खड़ा करके बिना किसी सुरक्षा उपकरण के पानी की टंकी साफ कराने का मामला सामने आया है।
READ MORE: अंजलि अरोड़ा के ‘मां सीता’ बनने पर भड़कीं साध्वी हर्षा रिछारिया, शंकराचार्य को बताया ‘दोगला’ और ‘तथाकथित संत’, कहा- ‘मुझे नचनिया कहने वाले…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में छात्र नीली शर्ट और गहरे रंग की पैंट (ITI ड्रेस) में दूसरी मंजिल की छत पर बेहद खतरनाक स्थिति में दिख रहा है। वह बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, ग्लव्स या सेफ्टी शूज के मुंडेर पर खड़े होकर झुक-झुककर टंकी से बाल्टी में पानी निकालकर नीचे फेंक रहा है। जरा सा संतुलन बिगड़ने पर कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।
READ MORE: पन्ना में तेज रफ्तार ट्राला ने 5 गायों को कुचला: दर्दनाक मौत, रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा CCTV में कैद
रानी की बात यह है कि टंकी सफाई जैसे जोखिम भरे और रखरखाव से जुड़े काम संस्थान के सफाई कर्मचारियों के होते हैं, न कि ट्रेनिंग लेने वाले छात्रों के। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किस अधिकारी या कर्मचारी के कहने पर छात्र की जान को इस तरह जोखिम में डाला गया? मामला तूल पकड़ने पर ITI के प्राचार्य सतीश कुमार मोरे ने सफाई देते हुए कहा कि संस्थान में हमेशा सुरक्षा मानकों के साथ प्रशिक्षण दिया जाता है। वीडियो की जानकारी मिली है और मामले की जांच कराई जा रही है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


