कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के LNIPE खेल संस्थान में नौवे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। पुलिस प्रशासन द्वारा धरना प्रदर्शन खत्म किए जाने के अल्टीमेटम के बाद छात्रों द्वारा ब्लैक टी शर्ट और मुंह पर ब्लैक टेप लगाकर प्रदर्शन किया गया। छात्रों का इस प्रदर्शन के जरिए पुलिस प्रशासन को मैसेज देना है कि वह शांतिपूर्ण ढंग से मृतक छात्रा श्रुति को न्याय दिलाने के लिए बैठे है।


दरअसल LNIPE एशिया का सबसे बड़े खेल संस्थान माना जाता है। इसी संस्थान की गुवाहाटी केंपस में पढ़ने वाली बीपीएड की छात्रा श्रुति उपाध्याय की मौत के बाद छात्रों का प्रदर्शन शुरू हुआ था। मुख्य केंपस ग्वालियर में छात्र बीते 9 दिन से धरना प्रदर्शन पर संस्थान के बाहर सड़क पर बैठे हुए हैं छात्रों की मांग है कि श्रुति के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए,साथ ही LNIPE यूनिवर्सिटी के कुलसचिव को हटाया जाए। इसके पहले छात्रों की मांग पर गुवाहाटी केंपस की वार्डन और डॉक्टर को बर्खास्त किया जा चुका है। छात्रों का आरोप है कि श्रुति को बिना प्रॉपर जांच के दर्द की दवाइयां दी जाती रही जिसके चलते उसका स्वास्थ्य बिगड़ा और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। श्रुति की मौत के लिए छात्र यूनिवर्सिटी के कुप्रबंधन को दोषी मान रहे हैं। ऐसे में वार्डन और डॉक्टर को बर्खास्त किए जाने के बावजूद भी छात्र अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। 

प्रदर्शनकारी छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को दो टूक शब्दों में कह दिया है कि जब तक श्रुति के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा और कुल सचिव को हटाया नहीं जाता तब तक वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। आपको बता दे की पुलिस प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद छात्रों के प्रदर्शन को कभी भी हटाया जा सकता है। ऐसे में छात्रों और पुलिस प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति भी बन सकती है फिलहाल सभी प्रदर्शनकारी छात्र रेस कोर्स रोड स्थित LNIPE संस्थान के बाहर अपना प्रदर्शन जारी रखे हुए है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m