कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर के एक निजी कॉलेज में आयोजित शौर्य संकल्प प्रशिक्षण शिविर के दौरान तब अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब बंदरों ने छात्राओं पर हमला बोल दिया। बंदर के हमले में दो छात्राएं घायल हुई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद आयोजनकर्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

ये भी पढ़ें : विकलांग कोटे से पाई सरकारी नौकरी, श्रम निरीक्षक नवनीत कुमार पांडेय की सेवा समाप्त, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक शहर के एक निजी कॉलेज में शौर्य संकल्प प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में प्रशिक्षण के लिए लगभग 175 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब कुछ छात्राएं कैंपस के पार्क में खाना खा रही थी।

बंदरों ने छात्राओं पर तब हमला किया जब कुछ छात्राएं रूम के बाहर कैंपस के ही पार्क में खाना खा रही थी। इस हमले में दो छात्राएं जिनका नाम रूबी और माया है, घायल हुई हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

ये भी पढ़ें : ये कौन सी देशभक्ति है मोहन भागवत जी? पीएम मोदी ईंधन बचाने की कर रहे अपील, इधर 14 गाड़ियों के काफिले के साथ निकले RSS प्रमुख

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बंदरों के झुंड ने उनपर अचानक हमला बोल दिया। इस हमले से छात्राओं को संभलने का मौका नहीं मिला। जिसके बाद दोनों छात्राएं किसी तरह खुद को बचाते हुए कैंपस के अंदर पहुंची। दोनों छात्राएं इस हमले में लहुलूहान हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m