रमेश सिन्हा, पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जम्हारी हाईस्कूल के बच्चों ने स्कूल में शिक्षकों की पदस्थापना की मांग को लेकर ताला जड़ दिया है। साथ ही जमकर नारेबाजी की।
कई विषयों के लिए शिक्षकों का पद खाली
दरअसल, सरायपाली ब्लॉक के जम्हारी हाईस्कूल में अनेक विषयों में शिक्षकों का पद खाली है। शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्षों से शिक्षकों का पद रिक्त होने के बाद भी शिक्षा विभाग शिक्षकों की पदस्थापना को लेकर गंभीर नहीं है।

स्कूल में ताला लगाकर बच्चे कर रहे नारेबाजी
इसी को लेकर शुक्रवार सुबह 10 बजे से बच्चों और पालकों ने स्कूल के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। बच्चों ने बताया कि शिक्षकों की जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं होगी तब तक ताला लगा रहेगा। बहरहाल स्कूली बच्चों द्वारा ताला लगाकर नारेबाजी की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

