चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पेपर लीक, बेरोजगारी समेत 23 मुद्दों पर आंदोलन कर रहे छात्रों का बांध आज टूट गया। हाथों में तिरंगा और संविधान की प्रति लेकर स्टूडेंट्स ने बड़ा प्रदर्शन किया। सैंकड़ों की संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए और सस्ती शिक्षा की मांग की। इस दौरान स्टूडेंट्स ने कलेक्टर कार्यालय के सामने अपना सिर भी मुंडवाया।
दरअसल, नीट पेपर के बाद से ही बारिश हो या तेज धूप, पिछले 14 दिन से छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं होने के बाद आज उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया।
छात्रों ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार, महिलाओं और छात्राओं के साथ हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने और छात्रों के लिए बस का किराया कम करने की मांग की जिससे छात्रों को पढ़ाई करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ा। उग्र प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए छात्र आक्रोशित होकर कलेक्टर के गेट पर ही अपना मुंडन कराया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

