हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में पुलिस जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ढाबे पर कुक का काम करने वाले संजय यादव ने खुद पर लूट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करवाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी और सीडीआर जांच ने पूरी कहानी पलट दी। 

READ MORE: पति ने छोड़ा तो बचपन के प्यार ने अपनाया: दी लग्जरी लाइफ, फिर नए प्रेमी की एंट्री और ‘कातिल हसीना’ ने खेला खूनी खेल

पुलिस के मुताबिक संजय यादव ने शिकायत में बताया था कि कुछ बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट की और जान से मारने की कोशिश करते हुए उसे कुएं में फेंक दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो कहानी में कई झोल सामने आने लगे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को संजय शराब दुकान पर शराब खरीदते हुए दिखाई दिया। वहीं मोबाइल की सीडीआर और लोकेशन जांच में भी किसी लूट या हमले जैसी घटना सामने नहीं आई। इसके बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की तो पता चला कि संजय शराब के नशे में खुद ही कुएं में गिर गया था। 

READ MORE: घर में बारूद का ढेर, बनाए जा रहे थे पटाखे… जोरदार धमाके के बाद लगी भीषण आग, एक की मौत 

मामले में डीसीपी उमाकांत चौधरी का कहना है कि संभवतः संजय ने पत्नी के डर से बचने और अपनी हरकत छिपाने के लिए लूट और हत्या के प्रयास की झूठी कहानी गढ़ दी। गाड़ी कुएं में गिर गई थी घर में कोई जवाब नहीं दे पाने के डर से ये कहानी संजय ने बनाई होगी। अब पुलिस मामले को कि खात्मे की तैयारी में है और संजय यादव के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m