पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कराची एक बार फिर आतंकवादी हमलों से दहल गया है. शनिवार रात आतंकियों ने करीब 8.30 बजे गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में सिंध रेंजर्स के पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया. आतंकियों ने विस्फोटक से लदे वाहन से सिंध रेंजर्स हेडक्वार्टर के मेन गेट को टक्कर मारी और फिर गोलीबारी शुरू कर दी. इस हमले में छह आतंकी मारे गए, एक को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि चार रेंजर्स की भी मौत हो गई. वहीं तीन जख्मी हैं.
करीब 90 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में चार रेंजर्स की भी मौत हो गए. मुठभेड़ के बाद स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SSU), एंटी टेररिस्ट फोर्स (ATF) और रेंजर्स ने सभी हमलावरों को काबू कर लिया.
सूत्रों के अनुसार प्रतिबंधित TTP से जुड़े आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार के सात आतंकियों ने शनिवार रात करीब 8:30 बजे कराची के घनी आबादी वाले गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में स्थित सिंध रेंजर्स के भिट्टाई विंग मुख्यालय पर हमला किया. इस संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है.

आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार अफगानिस्तान सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा में नागरिकों, सुरक्षाकर्मियों और सरकारी ठिकानों पर हमले करता रहा है.
कराची पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में 6 आतंकवादी भी ढेर कर दिए गए. इनमें दो आत्मघाती हमलावर अटैक के दौरान मारे गए, वहीं तीन आतंकवादी गोलीबारी में मारे गए. सिंध के पुलिस महानिरीक्षक जावेद आलम ने बताया कि आतंकियों ने विस्फोटक से लदे वाहन से सिंध रेंजर्स हेडक्वार्टर के मेन गेट को टक्कर मारी और फिर गोलीबारी शुरू कर दी.
कराची में अक्सर कानून-व्यवस्था और आतंकवाद विरोधी अभियानों में पाकिस्तान रेंजर्स की तैनाती रहती है. पाकिस्तान रेंजर्स एक अर्धसैनिक बल (Paramilitary Force) है. यह बल पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

