शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाड़ा पुलिस चौकी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां होमगार्ड दिलीप बातरे ने चौकी परिसर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे।
READ MORE: रिश्तेदारी की आड़ में घिनौना काम: इंदौर से मंदसौर आई युवती ने पिता-पुत्र पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, आरोपी फरार
प्रारंभिक जांच में पुलिसकर्मी का शव चौकी के अंदर फंदे पर लटका मिला। अंबाड़ा पुलिस चौकी में तैनात होमगार्ड दिलीप बातरे ने कथित तौर पर घरेलू परेशानियों के चलते यह कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या के सही कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
READ MORE: तेज रफ्तार का कहर: नो-एंट्री में घुसे बेलगाम ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम बुलाकर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी। यह घटना पुलिस विभाग के लिए बेहद संवेदनशील मानी जा रही है क्योंकि आत्महत्या चौकी परिसर के अंदर हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


