चंडीगढ़। चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। न्यायिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में Supreme Court Collegium ने अहम कदम उठाया है।


4 मई 2026 को हुई कॉलेजियम की बैठक में Punjab and Haryana High Court के लिए 10 वकीलों को न्यायाधीश पद पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी गई है।


इनमें हरियाणा के एडवोकेट जनरल Praveen Singh Chauhan सहित कई वरिष्ठ वकीलों के नाम शामिल हैं। अन्य नामों में राजेश गौर, मिंदरजीत यादव, मोनिका छिब्बर शर्मा, हरमीत सिंह देओल, पूजा चोपड़ा, सुनीश बिंदलिश, नवदीप सिंह, दिव्या शर्मा और रविंद्र मलिक शामिल हैं।


अब इन सभी नामों को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। इसके बाद President of India की स्वीकृति और आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इस फैसले को हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे और न्यायिक व्यवस्था को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।