Supreme Court Clips BCI Chairman Manan Kumar Mishra Wings: सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (Bar Council of India) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा की शक्तियों में कटौती की है। सुप्रीम कोर्ट ने बीसीआई (BCI) अध्यक्ष मनन मिश्रा के पर कतर दिए है। मनन कुमार मिश्रा अब सिर्फ प्रोटेम चेयरमैन रहेंगे। वे सिर्फ दैनादिनी (दिन-प्रतिदिन का) काम देखेंगे। नीतिगत फैसले खुद नहीं ले पाएंगे। नीतिगत फैसलों में उन्हें अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल को शामिल करना होगा।

देश के शीर्ष न्यायालय ने आदेश जारीा करते हुए कहा कि नीतिगत मामलों में फैसला लेने से पहले आप भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को इसमें शामिल करेंगे। कोर्ट ने यह भी कहा कि 2 हफ्ते के भीतर राज्य बार काउंसिल के चुनाव करा लिए जाएंगे।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जे. बागची और जस्टिस मोहन्ना की बेंच ने कहा कि चुनाव होने तक मिश्रा बार काउंसिल का काम देख सकते हैं। वहीं, कोर्ट ने कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया का चुनाव पर कहा कि पहले राज्य बार काउंसिल के चुनाव संपन्न कराया जाए। इसके आधार पर ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया का चुनाव होगा। बेंच ने यह निर्देश तब जारी किया, जब कई याचिकाओं में आरोप लगाया गया कि वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा बिना अधिकार के बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के चेयरमैन बने हुए हैं, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। बता दें कि मनन मिश्रा लगातार 2014 से बार काउंसिल के लगातार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जा रहे हैं।

सुनवाई के दौरान क्या-क्या हुआ?

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की तरफ से पेश वकीलों ने यह दलील दी कि मनन मिश्रा अध्यक्ष न होते हुए भी नीतिगत फैसले ले रहे हैं। एक मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से सीनियर एडवोकेट माधवी दीवान ने कहा कि इससे पद के कार्यकाल और निरंतरता को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं. हमने कुछ प्रावधानों को चुनौती दी है।

निर्विरोध चुनाव का भी मसला उठा

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान निर्विरोध चुनाव का मुद्दा उठा. सीयू सिंह ने कहा कि चुनाव हमेशा निर्विरोध ही होता है। इस पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि पर्सनल मसले को मत उठाइए. कानून पर बात करिए। उन्होंने कहा कि राज्यों के चुनाव हो रहे हैं। यह जल्द ही खत्म हो जाएंगे. इसके बाद प्रतिनिधि चुने जाएंगे और वे बार काउंसिल के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m