सूरत के सचिन-होजी इलाके में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक ऑफिस में हुआ शॉर्ट सर्किट देखते ही देखते भीषण अग्निकांड में बदल गया। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि करीब 7 किलोमीटर दूर से ही आसमान में काले धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें साफ दिखाई दे रही थीं।
कैसे फैला हादसा?
आग की शुरुआत राज रतन एस्टेट के प्लॉट नंबर-37 स्थित ‘रिद्धि सिद्धि ट्रेडर्स’ के ऑफिस से हुई। इसके बाद आग पास में स्थित 20×30 फीट की दुकान में फैल गई, जहां वेस्ट ऑयल (खराब तेल) से भरे 100 से ज्यादा ड्रम रखे हुए थे। 200-200 लीटर की क्षमता वाले इन ड्रमों में आग लगते ही एक के बाद एक तेज धमाके होने शुरू हो गए। धमाकों के कारण दुकान की छत के लोहे के पतरे हवा में उड़कर काफी दूर जा गिरे।
गाड़ियां और सामान जलकर राख
वेस्ट ऑयल की वजह से आग ने बेहद तेजी से विकराल रूप ले लिया और पास स्थित गैराज तक पहुंच गई। इसकी चपेट में आने से वहां खड़े 3 ट्रक और 1 छोटा टेम्पो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। दुकान में रखी खाली बाल्टियां और अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
फायर ब्रिगेड का ऑपरेशन
हादसे की सूचना मिलते ही 7 अलग-अलग फायर स्टेशनों से 9 फायर फाइटर गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, वेस्ट ऑयल के कारण आग दोबारा भड़कने के खतरे को देखते हुए काफी देर तक ‘कूलिंग ऑपरेशन’ जारी रखा गया।
फायर अधिकारी दिनेश पटेल के अनुसार, प्राथमिक जांच में आग की वजह ऑफिस में हुआ शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



