गुजरात के सूरत में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ई-कॉमर्स कंपनी में काम करने वाले एक डिलीवरी एजेंट ने ग्राहकों के पार्सल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 4.60 लाख रुपये से अधिक का चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान रुत्विक मकवाना के रूप में हुई है, जो सूरत में डिलीवरी बॉय का काम करता था। आरोपी ने करीब 15 दिन पहले ग्राहकों तक पहुंचने वाले महंगे सामान और मोबाइल फोन के बैग चुरा लिए थे और सूरत से फरार हो गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बिना किसी बिल या वैध दस्तावेजों के नए मोबाइल फोन और अन्य उत्पाद बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 4,60,512 रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की है। इसमें गूगल पिक्सल, सैमसंग गैलेक्सी, वीवो, पोको, मोटोरोला समेत 13 नए स्मार्टफोन शामिल हैं। इसके अलावा एप्पल एयरपॉड्स, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, महंगे परफ्यूम, कॉस्मेटिक्स, पावर बैंक और ब्रांडेड कपड़े भी बरामद किए गए हैं। स्थानीय पुलिस ने आरोपी और जब्त किए गए माल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें