राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मधयप्रदेश के बहुचर्चित मंत्री विजय शाह के खिलाफ एक्शन पर सस्पेंस बरकरार है। विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने को लेकर असमंजस की स्थिति है। एसआईटी की रिपोर्ट में मुकदमा चलाने की सिफारिश की गई है लेकिन सरकार कोई निर्णय नहीं ले पाई है।
कांग्रेस विधायक के भाई की गुंडागर्दी: शराब दुकान में घुसकर छीनीं बोतलें, कर्मचारी हाथ जोड़ता रहा,
इस मामले पर दिल्ली में भी गहन मंथन हुआ लेकिन सरकार किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को शाह प्रकरण में सुनवाई होगी। इससे पहले सरकार को मंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति को लेकर फैसला लेना है, ऐसे में सरकार के पास अब सिर्फ तीन दिन की मोहलत है।
गढ़ कालिका मंदिर में बार बालाओं ने लगाए ठुमकेः वीडियो वायरल, श्रद्धालुओं ने जताई नाराजगी
यह था मामला
मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी की थी। उन्होंने मई 2025 में महू में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी का जिक्र करते हुए उन्हें कथित तौर पर “आतंकवादियों की बहन” कहा था। रर्नल शोफिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान मीडिया को ब्रीफ किया था।
कांग्रेस का पलटवार-बचाने का रास्ता खोजा जा रहा
विजय शाह मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा- कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। इसका मतलब बयान पर बीजेपी की सहमति है। कार्रवाई होती तो समझा जाता बयान पर सहमति नहीं है। अब किस बात का समय चाहिए, बचाने का रास्ता खोजा जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने राजस्व मंत्री पर साधा निशानाः उमंग सिंघार ने लिखा- सत्ता के दुरुपयोग और महिला


