शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अब सवालों के घेरे में आ गई है। 11 मई 2026 को हुई इस घटना के बाद मृतका की मां वर्षा जैन लगातार न्याय की गुहार लगा रही हैं।

READ MORE: चरित्र शंका में हैवानियत की सारी हदें पार: आरक्षक पति ने पत्नी को गर्म प्रेस से 7 बार दागा, हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से की पिटाई 

जानकारी के अनुसार, ख्याति की मौत से पहले उसके मोबाइल से एक संदेश मिला था, जिसमें लिखा था- “मां आपने मेरी जान ले ही ली”। वहीं परिवार का दावा है कि मौत से पहले के आखिरी करीब तीन घंटे ख्याति अपने बॉयफ्रेंड के साथ थी, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

मृतका की मां वर्षा जैन ने थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय तक कई शिकायतें दर्ज कराते हुए बेटी की मौत को संदिग्ध बताया है। उनका आरोप है कि यह मामला भोपाल की चर्चित एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत प्रकरण की तरह हो सकता है और इसकी हत्या के एंगल से जांच की जानी चाहिए।

READ MORE: पिता ने गला घोंटा, भाईयों ने शव जलाया… गुमशुदगी की रिपोर्ट के 26 दिन बाद जूली के हत्या का राज आया सबके सामने!

हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच आत्महत्या के दृष्टिकोण से कर रही है। घटना के 24 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी प्रकार की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जिससे कई तरह के सावल उठ रहे हैं। परिजनों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए ताकि ख्याति की मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके। फिलहाल अशोका गार्डन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m