कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। थाटीपुर थाना क्षेत्र के तृप्ति नगर में दो महीने के मासूम बच्चे के दश्थान (दशोत्थान) समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी देवर और पति पुलिस को सूचना दिए बिना शव को डीप फ्रीजर में रखकर फरार हो गए।

01 जून महाकाल आरती: त्रिपुंड, स्वर्ण त्रिशूल और रजत मुकुट से बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, 

लोड-अनलोड के दौरान चली गोली

मिली जानकारी के अनुसार, तृप्ति नगर निवासी मनोज कुशवाह (जो कि एक निजी बैंक में मैनेजर हैं) के दो माह के बेटे का दष्ठान समारोह चल रहा था। इसी दौरान मनोज के भाई (महिला के देवर) योगेश ने अवैध देशी कट्टे से हर्ष फायरिंग करने का प्रयास किया। कट्टे को लोड-अनलोड करने के दौरान अचानक गोली चल गई, जो सीधे उसकी भाभी जान्हवी उर्फ ज्योति कुशवाह को जा लगी। गोली लगते ही जान्हवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

MP Weather Update: नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज, मानसून की एंट्री में देरी,

गुपचुप अंतिम संस्कार की साजिश नाकाम

घटना के बाद परिवार ने पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। आनन-फानन में जान्हवी के शव को छुपाने के लिए उसे डीप फ्रीजर में रख दिया गया। देर रात परिवार द्वारा गुपचुप तरीके से शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी बीच पुलिस को मामले की गुप्त सूचना मिल गई।

आरोपी पति और देवर फरार

सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पुलिस के आने से पहले ही मृतका का पति मनोज और गोली चलाने वाला देवर योगेश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने डीप फ्रीजर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।पुलिस अब इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जान्हवी की मौत महज एक हादसा थी या इसके पीछे कोई सोची-समझी साजिश (हत्या) थी, पुलिस इन दोनों ही एंगल से मामले की पड़ताल में जुटी है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m