पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व सीएम ममता बनर्जी को लेकर तंज कसते हुए कहा कि अब उन्हें चुनावी राजनीति से दूर होकर घर पर आराम करें. CM ने ममता बनर्जी को 75 वर्ष की उम्र में अगला विधानसभा चुनाव न लड़ने और आराम करने की सलाह दी है. शुभेंदु अधिकारी ने यह टिप्पणी तब की, जब चंद्रनाथ रथ की मां हसीरानी रथ और शखरव सरकार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ले रहे थे.
उन्होंने अपने पूर्व सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या का मामला फिर से उठाते हुए सवाल किया कि कथित 2 करोड़ रुपये की ‘सुपारी’ किसने दी थी?
CM शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि विपक्ष दोनों ही सीटों में कोई चुनौती पेश करने में नाकाम रहा. यह टिप्पणी विधानसभा में हसीरानी रथ और शखरव सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद की. ये दोनों इस महीने की शुरुआत में नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनावों में जीत के बाद भाजपा विधायक बने हैं.
शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उम्र और उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर तंज कसते हुए उन्हें अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने और आराम करने की सलाह दी. अपने संबोधन में शुभेंदु ने कहा कि ममता बनर्जी की उम्र अब करीब 75 वर्ष हो गई है और उन्हें आराम करना चाहिए.
अधिकारी ने कहा, ‘अगर मैंने भवानीपुर सीट छोड़ दी होती, तो जिस व्यक्ति को मैंने दो बार हराया है, उसे चुनाव लड़ने का एक और मौका मिल जाता. मेरी सलाह है कि उन्हें अब और चुनाव नहीं लड़ना चाहिए. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज इस बात का खुलासा किया कि आखिर उन्होंने नंदीग्राम सीट से ही क्यों इस्तीफा दिया और भवानीपुर से विधायक बने रहने का फैसला क्यों किया.
उन्होंने कहा, ‘नंदीग्राम के लोग मेरे निर्वाचन क्षेत्र छोड़ने से नाराज थे, लेकिन मैंने उन्हें अपने फैसले के बारे में समझा दिया है. मुझे इसी वजह से नंदीग्राम छोड़ना पड़ा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

