राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/ विदिशा। हाल ही में भारत की सीमा से लगे नेपाल देश जो कि हिमालय की गोद में बसा हुआ है। वहां एक भीषण त्रासदी आई जिसमें हजारों की संख्या में लोग लापता हो गए। किसी ने अपना भाई खो दिया तो किसी ने अपना पिता किसी ने अपनी बेटों को खो दिया तो किसी ने अपनी मां को। विदिशा से भी इसी प्रकार की एक दुख भरी खबर सामने आई है। 

विदिशा निवासी डॉक्टर के सी बागरेचा जो की विदिशा के वरिष्ठ चिकित्सक हैं। उनकी बेटी स्वाती बागरेचा जो कनाडा में रहती थी, मानसरोवर की यात्रा के लिए भारत आई हुई थी। अपनी बेटी को परिजनों के पास छोड़कर वे कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए निकल पड़ी। जहां सद्गुरु ग्रुप के साथ उन्होंने अपनी मानसरोवर की यात्रा शुरू की। 

यात्रा के बाद चीन तिब्बत बॉर्डर पर हुई त्रासदी में स्वाति बागरेचा के लापता होने की खबर सामने आई। जब इस संबंध में परिजनों से बात की गई तो उनका कहना था कि उनका कोई अता-पता नहीं है। लगभग 10 से 15 दिन पहले वे यात्रा पर निकली थी और हमारे संपर्क में भी थी लेकिन जिस दिन नेपाल में यह त्रासदी आई है उसे दिन से हमारा संपर्क टूट गया है।

हम जानकारी लेने की बहुत कोशिश कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों ने स्थानीय सरकार और आम लोगों से गुहार लगाई है कि यदि उनकी बेटी के बारे में किसी को कोई भी जानकारी मिले तो उनसे संपर्क करे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m