अभिषेक सेमर, तखतपुर. बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारियों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है. पिछले एक महीने के भीतर आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें सामने आने आई हैं. वहीं बीते तीन दिनों के भीतर दो किराना दुकानों को निशाना बनाया गया है. लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
साहू किराना स्टोर में तीन महीने में दूसरी बार चोरी
जानकारी के मुताबिक, जरोंधा के साहू किराना स्टोर में आज चोरी की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस दुकान में तीन महीने के भीतर दूसरी बार चोरी हुई है. वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात चोर मौके पर अपनी टोपी और गमछा छोड़कर फरार हो गए. त्योहारी सीजन में लगातार दूसरी बार दुकान में चोरी होने से दुकानदार की परेशानी बढ़ गई है. पिछली वारदात में अबतक पुलिस जांच जारी है.
जरोंधा की किराना दुकान से 50 हजार रुपये का सामान चोरी
मोढ़े मार्ग पर बेलसरी के पास स्थित महामाया किराना स्टोर में 11 अक्टूबर को चोरी हुई थी. आरोप है कि चोर दुकान से नकदी और किराना सामान समेत करीब 95 हजार रुपये का माल लेकर फरार हो गए. चोरी की वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. मामले में पुलिस की जांच जारी है. लगातार दुकानों को निशाना बनाए जाने से व्यापारियों को अपनी मेहनत की कमाई और सामान की सुरक्षा की चिंता सता रही है.
पुलिस को चमका देने में चोर कामयाब
बीते एक महीने के भीतर तखतपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की अधिकतर वारदातों में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. खेत में चोरी मामले में एक नाबालिग पकड़ गया था, जिसे हिरासत में लेने के बाद आगे की कार्रवाई गई. इसके अलावा दुकान में हुई चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए. मोढ़े मार्ग पर बेलसरी में वारदात के एक हफ्ते के भीतर चोरी हो गई है.

लगातार चोरी से व्यापारियों में चिंता
तखतपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है. दुकानों से नगदी और किराना सामान चोरी होने के कारण व्यापारी अब अपनी दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

