राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ थाना क्षेत्र में सगाई से इंकार करने के बाद एक दंपती के साथ तालिबानी अंदाज में मारपीट और अपमान का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उज्जैन के कथावाचक को ‘सर तन से जुदा’ की धमकी: हैदराबाद में राम नवमी पर भाषण के बाद सोशल

जूते-चप्पलों की माला पहनाकर अपमानित

जानकारी के अनुसार, एक दंपती गमी कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी चौबारा जागीर रोड पर कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और कथित तौर पर जबरन वाहन में बैठाकर सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के टीबूपुरा गांव ले गए। वहां उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट की गई और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप है।

कांग्रेस नेता अस्पताल से गिरफ्तारः वनकर्मियों पर हमले और लूट मामले में पुलिस ने जबलपुर से पकड़ा

नाबालिग लड़की का रिश्ता तोड़ दिया

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे मामला और चर्चा में आ गया। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती को सुरक्षित निकालकर थाने लाई, जहां उन्होंने पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित का कहना है कि नाबालिग लड़की की सगाई पहले तय हुई थी, लेकिन उम्र कम होने के कारण उन्होंने रिश्ता रोक दिया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

दिग्विजय के बयान पर सियासतः BJP बोली- कांग्रेस के अंदर गृहयुद्ध, कांग्रेस ने बताया नेताओं की केमिस्ट्री, 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m